JNV Class 11 Admission 2023: नवोदय विद्यालय 11वीं कक्षा में लेटरल एंट्री के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां करें अप्लाई
Edited By Niharika Gupta

JNV Class 11 Admission 2023
Edited By Niharika Gupta

JNV Class 11 Admission 2023
JNV Class 11 Admission 2023: नवोदय विद्यालय समिति, (NVS) ने जेएनवी कक्षा 11 प्रवेश 2023 लेटरल एंट्री के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। वे सभी उम्मीदवार जो 11वीं कक्षा में प्रवेश लेना चाहते हैं, चयन परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा के लिए एनवीएस की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
चयन परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2023 तक है। करेक्शन विंडो 1 जून को खुलेगी और 2 जून, 2023 को बंद होगी। परीक्षा 22 जुलाई, 2023 को सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी।
जिन उम्मीदवारों ने शैक्षणिक सत्र 2022-23/2022 के दौरान जिले के सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों से कक्षा 10 की पढ़ाई की है, जहां JNV काम कर रहा है, वे आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार का जन्म 1 जून 2006 से 31 जुलाई 2008 के बीच होना चाहिए। जेएनवीएसटी के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से चेक कर सकते है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: