Navodaya Vidyalaya Class 6 Admission 2023: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने 2 जनवरी, 2023 को जेएनवी कक्षा 6 प्रवेश 2023 रजिस्ट्रेशन (JNV Class 6 Admission 2023) प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सत्र 2023-24 के लिए चयन परीक्षा के माध्यम से जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश होंगे। उम्मीदवार, माता-पिता और अभिभावक एनवीएस की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने वाले छात्र ध्यान दें कि केवल 31 जनवरी 2023 तक ही फॉर्म (JNV Admission 2023) भरा जा सकता है।
और पढ़िए –GATE 2023 Admit Card: गेट परीक्षा का एडमिट कार्ड आज इस समय होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
JNV Admission 2023
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के एडमिशन के लिए जेएनवीएसटी 29 अप्रैल 2023 को आयोजित की जाएगी और टेस्ट का रिजल्ट जून तक जारी कर दिए जाने की संभावना है। हालांकि अभी रिजल्ट तारीख की आधिकारिक सूचना आना बाकी है।
जानें कौन ले सकता है रजिस्ट्रेशन (JNV Class 6 Admission 2023-24 Eligibility Criteria)
जेएनवी में एडमिशन की योग्यता के अनुसार छात्र संबंधित जिले का वास्तविक निवासी होना चाहिए जहां जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित है। छात्र को शैक्षणिक सत्र 2022-23 में सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या उसी जिले में मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए जहां जेएनवी कार्यरत है और जिसमें छात्र एडमिशन लेना चाहता है। उम्मीदवार को सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 3 और 4 का अध्ययन और उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार का जन्म भी 1 मई 2011 से 30 अप्रैल 2013 के बीच होना आवश्यक है।
Navodaya Vidyalaya कक्षा 6 प्रवेश 2023 के लिए आवेदन लिंक
JNV Class 6 Admission 2023: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन (JNV Class 6 Admission 2023 Registration)
- NVS की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध जेएनवी क्लास 6 एडमिशन 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को विवरण दर्ज करना होगा।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
(Valium)
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines