---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

JNUEE Ph.D Admission 2022: जेएनयूईई पीएचडी प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज, यहां देखें जरूरी एग्जाम डिटेल्स

JNUEE Ph.D Admission 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, (NTA) 20 नवंबर, 2022 को जेएनयूईई पीएचडी प्रवेश 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर देगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी भी कोर्सेज के लिए आवेदन नहीं किया है, वे जेएनयू की आधिकारिक साइट jnuexams.nta.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 […]

---विज्ञापन---

JNUEE Ph.D Admission 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, (NTA) 20 नवंबर, 2022 को जेएनयूईई पीएचडी प्रवेश 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर देगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी भी कोर्सेज के लिए आवेदन नहीं किया है, वे जेएनयू की आधिकारिक साइट jnuexams.nta.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बता दें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 अक्टूबर, 2022 को शुरू की गई थी। शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि आज, 20 नवंबर, 2022 तक है। जो उम्मीदवार पीएचडी कार्यक्रम के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे जेएनयू की आधिकारिक साइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

यहां आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

JNUEE Ph.D Admission 2022: ऐसे करें रजिस्टर

  • जेएनयूईई की आधिकारिक साइट jnuexams.nta.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध जेएनयूईई 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन fees का भुगतान करें।
  • एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।
  • पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

परीक्षा 7, 8, 9 और 10 दिसंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार जेएनयूईई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 20, 2022 01:13 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola