JNUEE 2022: जेएनयू प्रवेश परीक्षा आंसर-की और रिस्पांस शीट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से देखें सभी प्रक्रिया
Edited By Niharika Gupta

JNUEE 2022
Edited By Niharika Gupta

JNUEE 2022
JNUEE 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज पीएचडी प्रवेश के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (JNUEE) 2022 के लिए प्रश्न पत्र और दर्ज प्रतिक्रियाओं के साथ प्रोविजनल आंसर-की जारी की। उम्मीदवार अपनी प्रतिक्रिया और आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट- jnuexams.nta.ac.in पर देख सकते हैं।
उम्मीदवारों को भी अपनी बात रखने का मौका दिया गया है। आपत्ति की अवधि 18 दिसंबर, 2002 से 20 दिसंबर, 2022 तक है। उम्मीदवार जो आंसर-की को लेकर संतुष्ट नहीं हैं तो वे 200 रुपये प्रति चुनौती के शुल्क का भुगतान करके 20 दिसंबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट jnuexams.nta.ac.in पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
उम्मीदवार ध्यान दें कि बिना शुल्क जमा किए किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। किसी अन्य माध्यम से चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2022 रात 11 बजकर 50 मिनट तक है। भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेटबैंकिंग/यूपीआई द्वारा पूरा किया जाना चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: