---विज्ञापन---

JNU PG Admissions 2022: जेएनयू पीजी प्रवेश की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, यहां से jnuee.jnu.ac.in करें चेक

JNU PG Admission 2022 Third Merit List: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने आज यानि 13 नवंबर को PG और ADOP प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। JNU PG में एडमिशन के लिए तीसरी मेरिट सूची 2022 विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल jnuee.jnu.ac.in पर जारी की गयी है। उम्मीदवार आवेदन संख्या और पासवर्ड […]

JNU PG Admission 2022 Third Merit List: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने आज यानि 13 नवंबर को PG और ADOP प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। JNU PG में एडमिशन के लिए तीसरी मेरिट सूची 2022 विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल jnuee.jnu.ac.in पर जारी की गयी है। उम्मीदवार आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके पीजी मेरिट लिस्ट 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें विश्वविद्यालय के संशोधित प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारों को 13 से 15 नवंबर तक अपनी सीटों को ब्लॉक करना आवश्यक है। पूर्व-नामांकन पंजीकरण और शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 15 नवंबर है। जेएनयू ने कहा कि पंजीकरण/प्रवेश का भौतिक सत्यापन 14 नवंबर, 17 नवंबर और 21 से 23 नवंबर को किया जाएगा।

---विज्ञापन---

सत्यापन के बाद अंतिम प्रवेश सूची 2 दिसंबर तक प्रकाशित की जाएगी। इस बैच के लिए कक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होंगी।

JNU PG 2022 Third Merit List: ऐसे करें चेक

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
  2. इसके बाद पीजी 2022 थर्ड मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां आवेदन संख्या और पासवर्ड का प्रयोग करें।
  4. यहां ‘लॉगिन’ पर क्लिक करें।
  5. जेएनयू पीजी दूसरी मेरिट सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  6. मेरिट सूची डाउनलोड करें, और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

गौरतलब है कि जेएनयू ने पहले 3 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट- jnuee.jnu.ac.in पर पहली मेरिट लिस्ट जारी की थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2022 परीक्षा 1 से 12 सितंबर तक आयोजित की थी। विश्वविद्यालय 28 नवंबर से कक्षाएं आयोजित करेगा।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 13, 2022 03:56 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola