JNU PG Admission 2022: जेएनयू पीजी प्रवेश की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, यहां Direct Link से करें चेक
Edited By Niharika Gupta

JNU PG 2nd Merit List 2022
Edited By Niharika Gupta

JNU PG 2nd Merit List 2022
JNU PG Second Merit List 2022: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, JNU ने जेएनयू पीजी दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके अपनी जेएनयू पीजी मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार 10 नवंबर को रात 11 बजकर 50 मिनट तक अपनी सीट ब्लॉक कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार“सीयूईटी-पीजी 2022 के माध्यम से पीजी कार्यक्रमों के लिए लिस्ट 2 का परिणाम अब घोषित किया गया है। सीट को ब्लॉक करने की अंतिम तिथि 10-नवंबर-2022 (रात 11:50 बजे) है।”
जेएनयू ने पहले 3 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट- jnuee.jnu.ac.in पर पहली मेरिट लिस्ट जारी की थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2022 परीक्षा 1 से 12 सितंबर तक आयोजित की थी। विश्वविद्यालय 28 नवंबर से कक्षाएं आयोजित करेगा।
(Ultram)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: