JNU PG Admissions 2022: जेएनयू पीजी प्रवेश की दूसरी मेरिट लिस्ट आज इस समय होगी जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक
Edited By Niharika Gupta

JNU Admissions 2022
Edited By Niharika Gupta

JNU Admissions 2022
JNU PG 2022 Second Merit List: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) आज, 8 नवंबर को स्नातकोत्तर (PG) प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करेगा। पीजी दूसरी मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट- jnuee.jnu.ac.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके पीजी मेरिट लिस्ट 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें सीटों को ब्लॉक करने का विकल्प 10 नवंबर तक खुला रहेगा। विश्वविद्यालय तीसरी और अतिरिक्त सीटों की लिस्ट 13 नवंबर को जारी करेगा।
जेएनयू ने पहले 3 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट- jnuee.jnu.ac.in पर पहली मेरिट लिस्ट जारी की थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2022 परीक्षा 1 से 12 सितंबर तक आयोजित की थी। विश्वविद्यालय 28 नवंबर से कक्षाएं आयोजित करेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: