JNU Admission 2022: यूजी दूसरी मेरिट लिस्ट कल होगी जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक
Edited By Niharika Gupta

JNU Admission 2022
Edited By Niharika Gupta

JNU Admission 2022
JNU UG Second Merit List 2022: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) 26 अक्टूबर, 2022 को स्नातक (UG) कार्यक्रमों के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करेगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jnu.ac.in पर जेएनयू राउंड 2 अलॉटमेंट लिस्ट कर सकते हैं।
उम्मीदवार 28 अक्टूबर तक जेएनयू यूजी 2 की मेरिट लिस्ट में आवंटित सीटों को ब्लॉक कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने 20 अक्टूबर को पहली मेरिट सूची जारी की थी और उम्मीदवारों को 23 अक्टूबर तक अपनी सीटों को ब्लॉक करने की अनुमति दी थी।
संशोधित प्रवेश शेड्यूल के अनुसार, जेएनयू 1 से 4 नवंबर, 2022 के बीच शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के प्रवेश / रजिस्ट्रेशन का फिजिकल वेरिफिकेशन करेगा। जेएनयू यूजी अंतिम मेरिट लिस्ट 9 नवंबर, 2022 तक जारी की जाएगी। संशोधित प्रवेश के अनुसार कक्षाएं कार्यक्रम 21 नवंबर से शुरू होने वाले हैं। विश्वविद्यालय 30 अक्टूबर, 2022 को तीसरी और अतिरिक्त सीटों की लिस्ट जारी करेगा।
वहीं फाइनल मेरिट लिस्ट 9 नवंबर, 2022 को जारी होगी और फाइनल लिस्ट की सीटों को ब्लॉक करने के साथ री-एन्ट्रोलमेंट और शुल्क का भुगतान 9 नवंबर से 10 नवंबर, 2022 तक किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट के लिए प्रवेश का फिजिकल वेरिफिकेशन 14 नवंबर को किया जाएगा और कक्षाएं 21 नवंबर, 2022 को शुरू होंगी।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: