Siddharth Sharma
Read More
JKBOSE 12th Result 2023: जम्मू कश्मीर बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है। परीक्षा में कुल 65 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जिसमें से लड़कियों का पास प्रतिशत 68 फीसदी है। वहीं सिर्फ 61 प्रतिशत लड़के ही एग्जाम क्लीयर कर पाएं हैं।
इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी रिजल्ट एक क्लिक में देख सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा शुक्रवार की देर रात को की गई है।
-सबसे पहले jkbose.nic.in पर जाएं।
-होमपेज पर जाकर JKBOSE Jammu Kashmir Class 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-यहां अपना रोल नंबर, स्कूल कोड या डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
-रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
JKBOSE 12th Result 2023: 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें
रिजल्ट जारी होने के बाद कई बार साइट हैंग कर जाती है या फिर छात्र इंटरनेट की कमी के चलते इसे चेक नहीं कर पाते हैं। ऐसे में जम्मू कश्मीर बोर्ड ने एसएसएस के जरिए भी रिजल्ट देखने की सुविधा दी है। इसके लिए सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स पर जाएं। यहां JKBOSE12 टाइप कर बिना स्पेस दिए रोल नंबर दर्ज कर 5676750 पर भेजें। रिप्लाई के तौर पर रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।