---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

Jharkhand 12th Board Result 2024: अप्रैल की इस डेट तक जारी होगा 12वीं का रिजल्ट, कैसे करें चेक?

Jharkhand 12th Board Result 2024 Date: अगर आपने झारखंड बोर्ड 12वीं कक्षा का एग्जाम दिया है, तो परीक्षा के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, बोर्ड द्वारा परिणाम की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। जानें कैसे चेक कर सकते हैं नतीजे?

---विज्ञापन---

Jharkhand 12th Board Result 2024 Date: झारखंड बोर्ड से एग्जाम देने वाले 12वीं कक्षा के बच्चों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। बोर्ड द्वारा परिणाम 30 अप्रैल तक जारी किया जा सकता है। जानें कैसे कर सकते हैं नतीजे चेक?

झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में किसने किया टॉप?

आपको बता दें कि आज यानी 19 अप्रैल 2024 को 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार ज्योत्सना ज्योति टॉपर हैं। वहीं, सना संजोरी ने 98.6 परसेंट मार्क्स लाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा, 98.4 फीसदी अंक लाकर करिश्मा कुमारी और सृष्टि सौम्या तीसरे नंबर आई हैं।

---विज्ञापन---

कैसे देखें झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. इसके बाद झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
  3. पर्सनल डिटेल्स भरकर सबमिट कर दें।
  4. इस तरह आपका झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  5. फ्यूचर के लिए रिजल्ट को सेव या प्रिंट कर लें।

झारखंड बोर्ड द्वारा 10वीं रिजल्ट जारी करते समय बताया गया कि इंटरमीडिएट का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट https://jac.jharkhand.gov.in/ पर 12 दिन के भीतर जारी कर दिया जाएगा। इस तरह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इंटरमीडिएट के नतीजे 30 अप्रैल तक जारी कर दिए जाएंगे।

मार्क्स से नाखुश या फेल बच्चों के लिए ऑप्शन

अगर कोई स्टूडेंट झारखंड बोर्ड 10वीं के अपने मार्क्स से खुश नहीं है, तो वह स्क्रूटनी के लिए अप्लाई कर सकता है। इसके अलावा अगर स्टूडेंट एक या 2 सब्जेक्ट में फेल हो जाता है तो वह कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन कर सकता है। हालांकि, स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट के लिए फीस देनी होगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पान की दुकान चलाते हैं प‍िता, बेटी ने कर द‍िया कमाल, हर Subject में 100 में से 100, जानें कौन है ये

First published on: Apr 19, 2024 03:20 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola