JEECUP Counselling 2022 Round 4 Seat Allotment result: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (JEECUP) आज, 27 सितंबर को यूपीजेईई योग्य उम्मीदवारों के लिए राउंड 4 अलॉटमेंट लिस्ट जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने जेईईसीयूपी राउंड 4 काउंसलिंग के लिए आवेदन किया है, वे अपने अलॉटमेंट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर देख सकते है।
JEECUP 2022 काउंसलिंग के लिए राउंड 4 के रजिस्ट्रेशन कल, 26 सितंबर, 2022 को बंद हुए। उसी के लिए परिणाम आज घोषित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग प्रक्रिया में सीट अलॉटमेंट नहीं की गई है, उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि वे अगले दौर में आवेदन कर सकते हैं।
जेईईसीयूपी राउंड 4 अलॉटमेंट रिजल्ट के बाद 28 और 30 सितंबर को जिला सहायता केंद्रों पर डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन किया जाएगा। इस विंडो के दौरान, उम्मीदवारों को प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।
उम्मीदवार जो अपनी सीट वापस लेना चाहते हैं, वे भी कल, 28 सितंबर, 2022 से ऐसा कर सकते हैं। फिर इन सीटों को अगले दौर की काउंसलिंग में अन्य योग्य उम्मीदवारों को फिर से आवंटित किया जाएगा।
बता दें JEECUP काउंसलिंग के 5वें दौर के लिए रजिस्ट्रेशन 28 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस साल यूपीजेईई (पॉलिटेक्निक) योग्य उम्मीदवारों के लिए जेईईसीयूपी काउंसलिंग के चार और दौर होंगे।
JEECUP 2022 काउंसलिंग शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें
UPJEE(P) उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। JEECUP योग्य उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित करने और काउंसलिंग की मेजबानी करने के लिए जिम्मेदार है।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
DU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
2 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
2 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
3 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
6 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
6 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
7 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
9 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
10 days agoCBSE: नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines