JEECUP 2023: यूपी जेईई पॉलिटेक्निक परीक्षा की रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, यहां चेक करें नया शेड्यूल
Edited By Niharika Gupta

JEECUP 2023 Registration
Edited By Niharika Gupta

JEECUP 2023 Registration
UPJEE 2023: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा-पॉलिटेक्निक यानी (UPJEE) की परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है। पहले अंतिम तिथि एक मई तक थी जिसे अब आगे बढ़ाकर 15 मई कर दिया गया है। जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट- jeecup.admissions.nic.in पर जा सकते हैं।
UPJEE 2023 एडमिट कार्ड 22 मई, 2023 को जारी होने वाला है। जबकि परीक्षा 1 जून से 5 जून तक आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 1 मई को समाप्त होनी थी और करेक्शन विंडो 2 मई को खुलनी थी। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया अब बढ़ा दी गई है, अन्य तिथियों को भी संशोधित किया जाएगा। जेईईसीयूपी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, यह जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।
UPJEE 2023 आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए यह 200 रुपये है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: