Niharika Gupta
Read More
JEECUP 2023 Admit Card: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश 16 जुलाई, 2023 को JEECUP 2023 प्रवेश पत्र जारी करेगा। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे जेईईसीयूपी की आधिकारिक साइट jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूपीजेईई परीक्षा 26, 27, 28, 30, 31 जुलाई और 1 अगस्त 2023 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।
इस बीच, नए उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो फिर से खोल दी गई है। वे सभी उम्मीदवार जो परीक्षा में बैठने के लिए इच्छुक और पात्र हैं, वे जेईईसीयूपी की आधिकारिक साइट पर 14 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
UPJEE(P) उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार जेईईसीयूपी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।