हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

JEECUP 2023: यूपीजेईई पॉलिटेक्निक परीक्षा के एडमिट कार्ड आज इस समय होंगे जारी, जानें कैसा होगा एग्जाम पैटर्न

विज्ञापन
UPJEE 2023 Admit Card

UPJEE 2023 Admit Card: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (JEECUP) उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक (UPJEE 2023) के लिए प्रवेश पत्र आज, 27 जुलाई को जारी करेगा। जारी होने पर, उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट, jeecup.admissions.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। पहले, यह 16 जुलाई को आने वाला था लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया।

एग्जाम डेट्स

यूपीजेईई परीक्षा ऑनलाइन मोड में अगले महीने शुरू होने वाली है। दो दिन पहले ही जेईईसीयूपी द्वारा यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा की नई तारीखेंम जारी की गईं। इसके मुताबिक यूपीजेईई (पॉलिटेक्निक) परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त से 7 अगस्त तक किया जाएगा। बता दें कि पहले यूपीजेईई 26, 27, 28, 30, 31 जुलाई और 1 अगस्त 2023 को आयोजित होने वाली थी, जिसे किन्हीं कारणों से स्थगित कर दिया गया। इस परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को उत्तर प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा।

UPJEE 2023 Admit Card Direct link

JEECUP 2023: यूपी जेईई पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को ढूंढें और खोलें।
  • मांगे गए विवरण दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • अपना एडमिट कार्ड जांचें और इसे डाउनलोड करें
  • परीक्षा के दिन के लिए एक प्रिंटआउट लें।

मार्किंग स्कीम

यूपीजेईई परीक्षा में फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स से कुल 120 सावल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 150 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक सही जवाब पर 4 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें