Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
JEECUP 2023 Admit Card: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश आज यानि 16 जुलाई, 2023 को जेईईकप 2023 के प्रवेश पत्र जारी करेगा। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे जेईईसीयूपी की आधिकारिक साइट jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूपीजेईई परीक्षा 26, 27, 28, 30, 31 जुलाई और 1 अगस्त 2023 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम और परीक्षा केंद्र से जुड़ी हर जानकारी मौजूद होगी।
-जेईईसीयूपी की आधिकारिक साइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
-होम पेज पर उपलब्ध जेईईसीयूपी 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
-एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।
-आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
JEECUP 2023 admit card: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
UPJEE उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार जेईईसीयूपी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।