अगर आप JEE Mains 2027 देने वाले हो तो ये खबर आपके लिए ही है. NTA ने अभी तक फॉर्म नहीं निकाला है, लेकिन बड़ा अपडेट आ गया है. पिछले सालों का ट्रेंड देखें तो फॉर्म अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में आना तय है. मतलब इसी हफ्ते कभी भी लिंक एक्टिव हो सकता है. देश के एनआईटी (NITs), ट्रिपल आईटी (IIITs) और जीएफटीआई (GFTIs) में एडमिशन पाने और आईआईटी (IIT) के लिए जेईई एडवांस्ड का रास्ता तय करने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. जानिये परीक्षा की संभावित तारीखें क्या हैं, कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए और आवेदन कैसे करना है.
JEE Mains 2027 Form कब आएगा?
सबसे ज्यादा यही सवाल पूछा जा रहा कि डेट क्या है? तो आपको बता दें कि फिलहाल ऑफिशियल डेट नहीं आई, पर अंदाजा साफ है. पिछले 5 साल के ट्रेंड देख लें:
2026 के लिए फॉर्म – 31 अक्टूबर 2025 को आया था
2025 के लिए – 28 अक्टूबर 2024 को
2024 के लिए – 1 नवंबर 2023 को
तो इस लिहाज से 2027 के लिए 28 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 के बीच फॉर्म आना 100% तय है. फॉर्म आने के बाद आपको फॉर्म भरने के लिए 28-30 दिन मिलेंगे.
एग्जाम कब होगा?
NTA ने सेशन 1 की टेंटेटिव डेट पहले ही बता दी है. 22, 23, 24, 28, 29, 30 जनवरी 2027 को पेपर होगा और 31 जनवरी बफर डे रखा है.
फॉर्म भरने के लिए क्या-क्या चाहिए?
फॉर्म अभी जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन आपको अपने डॉक्यूमेंट्स पहले से ही तैयार रखने चाहिए, ताकि लास्ट टाइम पर भागना नहीं पड़े.ये डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें.
फोटो: रीसेंट कलर फोटो, सफेद बैकग्राउंड, 80% चेहरा दिखे
सिग्नेचर : सफेद पेपर पर नीले/काले पेन से, कैपिटल लेटर में नहीं
10वीं की मार्कशीट: DOB के लिए
आधार कार्ड / पैन / पासपोर्ट
PwD सर्टिफिकेट अगर लागू हो तो
कौन भर सकता है फॉर्म?
इसका सीधा हिसाब है. अगर आपने साल 2025 या 2026 में 12वीं पास की है तो आप ये फॉर्म भर सकते हैं. अगर साल 2027 में 12वीं दे रहे हैं तो भी आप फॉर्म भर सकते हैं. 2024 या उससे पहले पास वाले इसके लिए एलिजिबल नहीं माने जाएंगे. इसके लिए कोई एज लिमिट नहीं है.
फॉर्म कैसे भरना है?
- वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
- New Registration पर क्लिक करें, नाम, नंबर डालकर ID बनाएं.
- लॉगिन करके पूरा फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट अपलोड करें
- फीस पे करें और फाइनल सबमिट करके PDF सेव कर लें
एक बात का ध्यान रखें कि एक सेशन में एक ही फॉर्म भरना है. दो फॉर्म भरेंगे तो दोनों रिजेक्ट हो जाएंगे.
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
7 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines