JEE Main 2025: जेईई मेन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए आवेदन 28 अक्टूबर से 22 नवंबर तक किए जाएंगे। जेईई मेन 2025 की परीक्षा से पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने एक नियम में बदलाव करने का ऐलान किया है। एनटीए ने ये बदलाव स्कोर टाई-ब्रेकिंग के नियमों में किया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी JEE की साइट में बदलाव किया जा चुका है।
क्या है नया नियम?
हर साल लाखों युवा जेईई मेन परीक्षा में बैठते हैं। इस दौरान 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र भी जेईई की परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा में किसी भी सब्जेक्ट में एक जैसे नंबर आना आम बात है, इस स्थिति में एनटीए टाई ब्रेकर पॉलिसी का इस्तेमाल करके रिजल्ट तैयार करती है। NTA ने इसी नियम में बदलाव किए हैं। नए नियम की बात करें तो समान नंबर वाले छात्रों का रैंक प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। अगर छात्र का प्रदर्शन समान है, तो उन्हें समान रैंक ही दी जाएगी। इस नए नियम में उम्र में बड़ा और आवेदन संख्या आरोही क्रम (Ascending Order) के मानदंड को खत्म कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: BSEB Exam 2024: जारी हो गई Bihar Board sent-up 2024 एग्जाम की डेट, चेक करें डिटेल
स्कोर टाई-ब्रेकिंग का नियम क्या?
रैंकिंग के लिए गणित में ज्यादा स्कोर, उसके बाद, भौतिकी में स्कोर, उसके बाद, केमेस्ट्री में स्कोर, फिर परीक्षा में सभी सब्जेक्ट में गलत जवाबों और सही जवाबों की संख्या का कम अनुपात वाला छात्र, फिर उम्मीदवार परीक्षा में मैथ में गलत जवाब और सही जवाब की संख्या का कम अनुपात, उम्मीदवार परीक्षा में भौतिकी में गलत जवाब और सही जवाब की संख्या का कम अनुपात, इसके बाद उम्मीदवार परीक्षा में रसायन विज्ञान में गलत जवाब और सही जवाब की संख्या का कम अनुपात, उसके बाद, उम्र में बड़ा उम्मीदवार फिर आवेदन संख्या आरोही यानी बढ़ते हुए क्रम में जोड़ना, इसके बाद भी नंबर बराबर रहते हैं तो समान रैंक दी जाती है।
कब होगी परीक्षा?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2025 परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी किया है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन में जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा 22 जनवरी को होनी है। वहीं, जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 1 से 15 अप्रैल के बीच कराई जा सकती है। एनटीए की तरफ से जेईई मेन 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो को खोल दिया गया है। जो स्टूडेंट्स जेईई की परीक्षा में देना चाहते हैं वह 22 नवंबर तक ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपनी एप्लीकेशन दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें: NTA Exams पर ताजा अपडेट! यूजीसी नेट, नीट और CUET का पैटर्न बदलने की तैयारी?
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
4 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
5 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
7 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines