JEE Mains 2024 Entrance Exam Rule : देश के टॉप इंजीरियरिंग कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए इसी महीने एंट्रेंस एग्जाम (जेईई मेन 2024) होने वाले हैं। दो चरणों में जेईई मेंस की परीक्षाएं होंगी। पहला चरण 24 जनवरी से 1 फरवरी और दूसरा चरण 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2024 तक होगा। इसे लेकर परीक्षार्थी तैयारी में जुटे हुए हैं। इसे लेकर उम्मीदवारों के लिए कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
इस बार जेईई मेन के एग्जाम को लेकर कुछ सख्त नियम बनाए गए हैं। एग्जाम सेंटरों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की बॉयोमेट्रिक उपस्थिति होगी। अगर एग्जाम के बीच कोई उम्मीदवार टॉयलेट करने के लिए उठा तो उसकी फिर से बॉयोमेट्रिक जांच होगी। परीक्षा में नकल रोकने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यह गाइडलाइन जारी की है। साथ ही इस प्रक्रिया से सेंटरों के शिक्षकों को भी गुजरना पड़ेगा। इस साल पहली बार छत्तीसगढ़ के बस्तर और मेघालय के तुरा में भी जेईई मेन 2024 के लिए सेंटर बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें :JEE Mains Result 2023 Toppers List
जेईई मेन 2024 के लिए आवेदनों का रिकार्ड टूटा
जेईई मेन 2024 की परीक्षा के लिए इस बार सबसे ज्यादा आवेदन प्राप्त किए गए। पुराने सारे रिकार्ड टूट गए हैं। पहली बार आवेदनों की संख्या 10 लाख के पार पहुंची है। 8 दिसंबर 2023 तक 12.3 लाख उम्मीदवारों ने जेईई मेन के लिए फॉर्म भरे थे। साथ ही दूसरे चरण में अप्रैल महीने में होने वाले जेईई मेन एग्जाम में अभ्यर्थियों की संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है। एनटीए के अधिकारियों का कहना है कि इस परीक्षा में नकलचियों को रोकने और मेहनती उम्मीदवारों को मौका मिले, इसके लिए सख्त नियम बनाए गए हैं।
सेंटरों पर सुरक्षा के रहेंगे पर्याप्त इंतजाम
एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह का कहना है कि जेईई मेन एग्जाम से पहले केंद्रों और सेंटरों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों में एंट्री लेने से पहले अभ्यर्थियों की तलाशी और बॉयोमेट्रिक जांच होगी। टॉयलेट ब्रेक के बाद फिर प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को दोबारा बॉयोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करानी पड़ेगी। ये नियम सिर्फ उम्मीदवारों के लिए नहीं हैं, बल्कि सेंटर में उपस्थित अधिकारी, टीचर और अन्य स्टाफ की भी बायोमेट्रिक जांच होगी।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
20 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines