Niharika Gupta
Read More
JEE Mains 2023 Session 2 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, (NTA) ने सेशन 2 के लिए जेईई मेन्स रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से देख सकते हैं। रिजल्ट nta.ac.in पर भी चेक किए जा सकते हैं।
सेशन 2 जेईई परीक्षा 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को आयोजित की गई थी। आंसर-की 19 अप्रैल को जारी की गई थी और आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल, 2023 तक थी। फाइनल प्रोविशनल आंसर-की 24 अप्रैल, 2023 को जारी की गई थी।
रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। इसे उम्मीदवार एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। एजेंसी ने एआईआर और कट ऑफ भी जारी किए हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
JEE Mains 2023 Session 2 Result Direct Link
अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।