JEE Main Session 2 Result 2026: घोषित हुए नतीजे; 93.41 रही सामान्य वर्ग की कट-ऑफ, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट और डायरेक्ट लिंक

दिव्यांग श्रेणी (PwBD) के छात्रों ने इस साल उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पांच उम्मीदवारों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जिनमें उनके स्कोर 99.63 से 99.92 पर्सेंटाइल के बीच रहे हैं।

JEE Main out.jpg

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सत्र-2 के परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस साल इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। छात्र अपना स्कोरकार्ड और ऑल इंडिया रैंक (AIR) आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। सत्र-2 के लिए लगभग 11.23 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 11.06 लाख छात्र BE/BTech (पेपर-1) की परीक्षा में शामिल हुए। इस साल कुल उपस्थिति 93 प्रतिशत रही।

विज्ञापन

JEE Advanced के लिए रास्ता:

इस परीक्षा में सफल होने वाले शीर्ष छात्र अब 17 मई को होने वाली JEE Advanced परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे, जो IIT में प्रवेश का मुख्य द्वार है। JEE Advanced के लिए इस साल सामान्य वर्ग (Unreserved) के लिए क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल काफी ऊंचा रहा है। सामान्य (UR-ALL) के ल‍िए न्यूनतम क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल 93.4123549 है।

विज्ञापन

PwBD उम्मीदवारों का शानदार प्रदर्शन
दिव्यांग श्रेणी (PwBD) के छात्रों ने इस साल उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पांच उम्मीदवारों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जिनमें उनके स्कोर 99.63 से 99.92 पर्सेंटाइल के बीच रहे हैं।

कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड?

विज्ञापन
  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर JEE Main 2026 Session 2 Scorecard लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।

डायरेक्ट लिंक: Final Answer Key Download | Scorecard Download

Toppers की ल‍िस्‍ट

विज्ञापन

कैसे तैयार होता है आपका स्कोर?
क्‍योंक‍ि परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित की जाती है, इसलिए NTA नॉर्मलाइजेशन (Normalisation) पद्धति का उपयोग करता है। इसमें छात्र के रॉ मार्क्स को NTA स्कोर (पर्सेंटाइल) में बदला जाता है। यह स्कोर द‍िखाता है कि उस खास शिफ्ट में कितने प्रतिशत छात्रों ने आपसे कम या आपके बराबर अंक प्राप्त किए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ