JEE Main 2022 Session 2 Final Answer key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली जेईई मेंस परीक्षा 2022 के सेशन 2 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए ने जेईई मेंस सेशन 2 की फाइनल आंसर की (JEE Mains 2022 session 2 Final Answer Key) जारी कर दी है।
एनटीए द्वारा आयोजित इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर परीक्षा की फाइनल आंसर की चेक कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा की फाइनल आंसर की एक क्लिक में डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main 2022 July answer key: जेईई मेन सत्र 2 के लिए आंसर-की को ऐसे करें डाउनलोड
1.सबसे पहले छात्र जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद होमपेज पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन पर जाएं और Download JEE Session 2 Answer Key for july 2022 लिंक पर क्लिक करें।
3. अब लिंक पर क्लिक करें, ऐसा करने के साथ ही स्क्रीन पर कैंडिडेट लॉगिन पेज दिखाई देगा।
4. अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट पर क्लिक कर दें।
5.जेईई मेन 2022 जुलाई सत्र के लिए प्रोविजनल आंसर-की 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
6. जेईई मेन सत्र 2 आंसर-की को ध्यान से देखें और यदि आप किसी आंसर से संतुष्ट नहीं हैं तो आपत्तियां दर्ज कराएं।
7. अंत में आंसर-की का एक प्रिंटआउट निकालें और सहेज कर रखें।
JEE Main 2022 session 2 Final Answer Key: सेशन 2 की आंसर की डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
इस साल इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए केवल दो सत्र आयोजित किए जाएंगे। अंतिम परिणाम सत्र 2 के परिणामों के साथ जारी किया जाएगा। जेईई मेन सत्र 2 25 जुलाई से 30 जुलाई तक कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT) मोड में आयोजित किया गया था।जेईई मेन 2022 सत्र 2 की परीक्षा 30 जुलाई को समाप्त हुई जिसमें 6 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
2 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
5 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
7 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
7 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
7 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines