JEE Main Session 2 Answer Key 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली जेईई मेंस परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल इसके सेशन 2 की परीक्षा खत्म हो चुकी है। परीक्षा के समाप्त होने के बाद छात्रों को इसकी आंसर-की का बेसब्री से इंतजार रहता है।

विज्ञापन

छात्रों का ये ही इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। दरअसल रिपोर्ट्स की माने तो जेईई मेंस सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर-की अगले हफ्ते तक जारी की जा सकती है। प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद छात्रों को इस पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके बाद ही फाइनल आंसर-की जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन

इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी आंसर-की जारी होते ही इसे डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को आंसर-की के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करना अनिवार्य है।

विज्ञापन

JEE Main session 2 Answer Key 2023: आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

– उसके बाद JEE Main session 2 Answer Key 2023 की लिंक पर क्लिक करें।

विज्ञापन

– उसके बाद नए पेज पर अपना रोल नंबर व अन्य जानकारी डालें।

– अब आंसर की आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।

विज्ञापन

– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

विज्ञापन

6 से 15 अप्रेल के बीच आयोजित की गई परीक्षा

जेईई मेन 2023 प्रवेश परीक्षा का दूसरा अप्रैल सेशन 6 अप्रैल, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को आयोजित किया गया था। लगभग 9.4 लाख छात्रों के लिए, एनटीए ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मेन्स) 2023 सेशन 2 (अप्रैल 2023) भारत के बाहर के 15 शहरों सहित देश भर के लगभग 330 शहरों में स्थित अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ