JEE Main Session 1 Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली जेईई मेंस परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जा सकता है। एनटीए ने इससे पहले सिटी इंटीमेशन स्लीप जारी कर दी है जिसे छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 में उपस्थित होने के लिए आवेदन किया है, वे अपने प्रवेश पत्र एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main Admit Card 2023 date
जेईई मेन्स एडमिट कार्ड 2023 की तारीख अभी तक आधिकारिक तौर पर एजेंसी द्वारा घोषित नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रवेश पत्र इसी सप्ताह जारी किया जाएगा।
JEE Main Session 1 Exam Dates 2023
सत्र 1 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी, 2023 को देश भर में आयोजित की जाएगी। जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।
करेक्शन विंडो 14 जनवरी, 2023 को बंद कर दी गई थी। एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। जेईई मेन परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
JEE Main Admit Card 2023: ऐसे करें डाउनलोड
-जेईई मेन की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
-होम पेज पर उपलब्ध एनटीए जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर जारी हो जाएगा।
-एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
-आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
हेल्पलाइन नंबर
एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी होने की स्थिति में, उम्मीदवारों को अधिकारियों को तुरंत 011 – 40759000/011 – 69227700 पर सूचित करना चाहिए या jeemain@nta.ac.in पर मेल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
जारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
29 mins agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
18 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines