JEE Main Result 2024 Latest Update: इंजीनियरिंग कोर्स करने के इच्छुक युवाओं के लिए काम की खबर है। JEE Main Result 2024 सेशन-1 केा लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) कल रिजल्ट जारी करेगी। रिजल्ट NTA की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जारी होगा।
एग्जाम पास करने वाले स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला ले पाएंगे। एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ से स्टूडेंट्स रिजल्ट चेक कर पाएंगे, लेकिन विशेष उल्लेखनीय है कि कल जारी किया जाने वाला परिणाम अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद इसे री-चेक नहीं कराया जा सकेगा।
फाइनल आंसर-की और रिजल्ट दोनों जारी होंगे
बता दें कि जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main 2024) 24, 27, 29, 30, 31 जनवरी और एक फरवरी 2024 को हुआ था। देशभर के 291 शहरों के लगभग 544 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। फरवरी के पहले हफ्ते में ही आंसर-की जारी हो गई थी, जिसे चैलेंज करने का समय 7 से 9 फरवरी तक था।
आपत्तियां लेने के बाद NTA अब फाइनल रिजल्ट जारी करने वाला है। फाइनल आंसर-की और रिजल्ट दोनों साथ-साथ जारी किए जाएंगे। बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग/बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी/बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (B.Arch), बैचलर ऑफ प्लानिंग (B.Planning) कोर्स में दाखिला देने के लिए हर साल यह एग्जाम लिया जाता है।
सेशन-2 के लिए चल रहे रजिस्ट्रेशन
बता दें कि इस साल सेशन-1 के लिए 12 लाख 31 हजार 874 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 11,70, 036 युवाओं ने एग्जाम दिया था। सेशन-2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं और 2 मार्च आवेदन करने की आखिरी तारीख है।
रिजल्ट कैसे चेक करें?
- NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर लॉग इन करें।
- होम पेज पर JEE-MAIN 2024 सेशन-1 रिजल्ट का आइकन होगा।
- आइकन पर टैप करके एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ सबमिट करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्पले हो जाएगा। प्रिंट ले लें। PDF भी सेव कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
20 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
2 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
4 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
5 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
7 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
7 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
7 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines