राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जल्द ही जेईई मेन 2027 (JEE Main 2027) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत करने जा रही है. हालांकि अभी सटीक तारीखों का ऐलान होना बाकी है, लेकिन पिछले साल के नियमों को ध्यान में रखते हुए छात्रों को अपने जरूरी दस्तावेज (Documents) अभी से दुरुस्त कर लेने चाहिए.
अगर आपके आधार कार्ड और 10वीं के सर्टिफिकेट की जानकारियों में थोड़ा सा भी अंतर हुआ, तो फॉर्म भरते समय बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है. आइये आपको बताते हैं कि जेईई मेन का फॉर्म भरने वाले छात्रों को अभी से किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
आधार कार्ड और 10वीं की मार्कशीट का मिलान क्यों है जरूरी?
एनटीए (NTA) की पिछली एडवाइजरी के मुताबिक, उम्मीदवारों का नाम, जन्मतिथि (DOB), पिता का नाम, लिंग और पता ठीक वैसा ही होना चाहिए जैसा कि उनकी 10वीं कक्षा के सर्टिफिकेट में दर्ज है.
अगर आपकी 10वीं की मार्कशीट और आधार कार्ड में नाम या जन्मतिथि में कोई फर्क है, तो उसे तुरंत सरकारी केंद्र पर जाकर सुधरवा लें. एप्लीकेशन फॉर्म में गलत या अलग-अलग जानकारी भरने से आपका आवेदन रद्द भी हो सकता है.
लाइव फोटो और ई-वेरिफिकेशन
पिछले साल एनटीए ने सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आधार आधारित डिजिटल वेरिफिकेशन (Aadhaar E-Verification) और लाइव फोटो कैप्चर का नियम लागू किया था. इसमें फॉर्म भरते समय वेबकैम या मोबाइल के जरिए तुरंत फोटो खींचनी होती है. इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आपके आधार कार्ड में लगी फोटो हाल ही की हो और पुरानी न हो.
फॉर्म भरने से पहले तैयार रखें ये 5 जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- आधार कार्ड: नाम, जन्मतिथि और हालिया फोटो अपडेटेड होनी चाहिए.
- 10वीं का सर्टिफिकेट या मार्कशीट: इसमें दर्ज डिटेल्स ही आपकी पहचान का मुख्य आधार होंगी.
- पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर: साफ और स्पष्ट डिजिटल कॉपी संभाल कर रखें.
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (EWS / SC / ST / OBC-NCL): आरक्षण का लाभ लेने वाले उम्मीदवार सर्टिफिकेट की वैधता जरूर जांच लें.
- UDID या दिव्यांगता प्रमाण पत्र: पीडब्ल्यूडी (PwD) श्रेणी के छात्र अपना वैध सर्टिफिकेट तैयार रखें.
क्या फॉर्म भरने के बाद गलती सुधारने का मौका मिलेगा?
अक्सर छात्र यह सोचते हैं कि फॉर्म में कोई गलती हो गई तो बाद में करेक्शन विंडो में सब ठीक कर लेंगे. लेकिन एनटीए के नियमों के मुताबिक करेक्शन विंडो के दौरान केवल कुछ ही जानकारियों को बदलने की अनुमति मिलती है.अपलोड की गई फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट में बाद में सुधार का मौका नहीं दिया जाता. इसलिए फॉर्म सबमिट करने से पहले ही सभी स्पेलिंग और डिटेल्स दो बार जरूर जांच लें.
कब शुरू होंगे जेईई मेन 2027 के रजिस्ट्रेशन?
NTA ने अभी सेशन-1 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख घोषित नहीं की है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी फर्जी खबर पर यकीन न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर आने वाले अपडेट्स पर नजर रखें.
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
1 hr agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 hrs agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
1 day agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
3 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
4 days ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
4 days agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
8 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
8 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
9 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines