JEE Main 2025 Final Answer Key: जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा का फाइनल आंसर-की जारी हो चुका है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे तो आंसर-की चेक करके आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि आपको परीक्षा में कितने मार्क्स मिलने वाले हैं।
NTA ने जारी की आंसर की
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) ने जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा का फाइनल आंसर-की जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार जेईई मेन एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की चेक कर सकते हैं। यह आंसर-की बीटेक छात्रों के लिए है। बी.आर्क के छात्रों के लिए हुई परीक्षा का फाइनल आंसर-की बाद में जारी की जाएगी। इस परीक्षा का रिजल्ट 12 फरवरी 2025 तक जारी किया जाएगा।
आंसर की से कुल 12 प्रश्न हटा दिए गए
छात्रों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद विषय विशेषज्ञों द्वारा JEE फाइनल आंसर की से कुल 12 प्रश्न हटा दिए गए हैं। जो भी छात्र जेईई मेन सत्र-1 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अंतिम उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित स्कोर (JEE Main 2025 Score) की गणना कर सकते हैं। बता दें कि एनटीए उसी दिन जेईई मेन परिणाम घोषित करता है जिस दिन वह बीई, बीटेक पेपर 1 के लिए अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड करता है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि नतीजों की घोषणा बहुत जल्द की जा सकती है। एनटीए ने 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी को जेईई मेन सेशन-1 की परीक्षा आयोजित की थी।
JEE Main Result 2025 की महत्वपूर्ण तारीख
- जेईई मेन्स सत्र 1 2025 परीक्षा तिथि: 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी (पेपर 1) और 30 जनवरी (पेपर 2)
- अनंतिम कुंजी जारी की गई: 4 फरवरी, 2025
- आपत्ति विंडो बंद होने की तिथि: 6 फरवरी, 2025
- अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि: 10 फरवरी 2025
- सूचना बुलेटिन के अनुसार, परिणाम 12 फरवरी तक घोषित किया जा सकता है।
स्कोरकार्ड कैसे करें चेक?
- स्कोरकार्ड चेक करने के लिए पहले जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- फिर होमपेज पर ‘जेईई मेन 2025 रिजल्ट’ या ‘स्कोरकार्ड देखें’ लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद रिजल्ट पेज पर अपना जेईई मेन एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका जेईई मेन 2025 रिजल्ट स्कोर के साथ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपने योग्यता कट-ऑफ अंक और रैंक की जांच करें।
- उसके बाद अपने स्कोरकार्ड की कॉपी सेव करके रख लें।
कब हुई थी JEE Main 2025 की परीक्षा?
जेईई मेन 2025 सेशन 1 की परीक्षा 22 से 30 जनवरी तक आयोजित की गई थी। जिसमें पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए कुल 13,00,273 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, जिसके परिणामस्वरूप कुल उपस्थिति 94.4 फीसदी रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केमिस्ट्री और फिजिक्स सेक्शन में सीधे प्रश्न पूछे गए थे, जबकि मैथ्स सेक्शन थोड़ा हार्ड था। वहीं, 23 जनवरी की शिफ्ट 1 परीक्षा देने वाले कुछ छात्रों ने प्रश्न पत्र में त्रुटियों की सूचना दी थी जबकि 28 जनवरी की शिफ्ट 1 परीक्षा अब तक की सबसे कठिन परीक्षा मानी जा रही है। इस शिफ्ट में मैथ्स सेक्शन कठिन था, जबकि फिजिक्स में भी कुछ हार्ड सवाल पूछे गए थे।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
2 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
5 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
7 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
7 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
7 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines