News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
JEE Main 2025 Final Answer Key: जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा का फाइनल आंसर-की जारी हो चुका है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे तो आंसर-की चेक करके आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि आपको परीक्षा में कितने मार्क्स मिलने वाले हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) ने जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा का फाइनल आंसर-की जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार जेईई मेन एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की चेक कर सकते हैं। यह आंसर-की बीटेक छात्रों के लिए है। बी.आर्क के छात्रों के लिए हुई परीक्षा का फाइनल आंसर-की बाद में जारी की जाएगी। इस परीक्षा का रिजल्ट 12 फरवरी 2025 तक जारी किया जाएगा।
छात्रों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद विषय विशेषज्ञों द्वारा JEE फाइनल आंसर की से कुल 12 प्रश्न हटा दिए गए हैं। जो भी छात्र जेईई मेन सत्र-1 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अंतिम उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित स्कोर (JEE Main 2025 Score) की गणना कर सकते हैं। बता दें कि एनटीए उसी दिन जेईई मेन परिणाम घोषित करता है जिस दिन वह बीई, बीटेक पेपर 1 के लिए अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड करता है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि नतीजों की घोषणा बहुत जल्द की जा सकती है। एनटीए ने 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी को जेईई मेन सेशन-1 की परीक्षा आयोजित की थी।
जेईई मेन 2025 सेशन 1 की परीक्षा 22 से 30 जनवरी तक आयोजित की गई थी। जिसमें पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए कुल 13,00,273 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, जिसके परिणामस्वरूप कुल उपस्थिति 94.4 फीसदी रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केमिस्ट्री और फिजिक्स सेक्शन में सीधे प्रश्न पूछे गए थे, जबकि मैथ्स सेक्शन थोड़ा हार्ड था। वहीं, 23 जनवरी की शिफ्ट 1 परीक्षा देने वाले कुछ छात्रों ने प्रश्न पत्र में त्रुटियों की सूचना दी थी जबकि 28 जनवरी की शिफ्ट 1 परीक्षा अब तक की सबसे कठिन परीक्षा मानी जा रही है। इस शिफ्ट में मैथ्स सेक्शन कठिन था, जबकि फिजिक्स में भी कुछ हार्ड सवाल पूछे गए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।