JEE Main 2024 Registration: भारत के सबसे टफ एंट्रेंस एग्जाम JEE Main 2024 के पहले सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिर तारीख 30 नवंबर यानी कल है। इसलिए भावी उम्मीदवार JEE मेन की ऑफिशियल वेबसाइट: jeemain.nta.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।
एग्जाम का पैटर्न
JEE Main 2024 का एग्जाम 24 जनवरी से लेकर 1 फरवरी 2024 के बीच में होगा। इस बार एग्जाम में 3 पेपर शामिल होंगे, जिसमें B.Tech प्रोग्राम के लिए पेपर 1, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर के लिए पेपर 2 A और बैचलर ऑफ प्लानिंग के लिए पेपर 2 B शामिल है। जानकारी के अनुसार, एग्जाम की टाइम लिमिट 3 घंटें रहेगी। हालांकि, B.Arch और B.Planning के लिए एंट्रेंस एग्जाम देने वालों के लिए 30 मिनट तक का टाइम बढ़ाया गया है।
कब आएगा रिजल्ट
एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 दिन पहले डाउनलोड किए जा सकते हैं। JEE Main 2024 के पहले सेशन का रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 12 फरवरी को जारी किया जाएगा।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
ऐसे करें JEE Main 2024 के लिए अप्लाई
सबसे पहले JEE Main की ऑफिशियल वेबसाइट: jeemain.nta.nic.in पर विजिट करें। यहां नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस को भरे और समिट कर दें। इसके बाद JEE Main 2024 का रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी पर्सनल और शैक्षिक विवरण को भरें। फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई इमेज को अपलोड करें। अब JEE Main की अप्लाई फीस भरें। इसके साथ ही आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: CBSE Date Sheet 2024: 10वीं-12वीं की डेटशीट और रोल नंबर को लेकर बड़ा अपडेट
सिलेबस में कई बदलाव
हाल ही में जारी किए गए सिलेबस में कई बदलाव देखने को मिले हैं। JEE Main एग्जाम के लिए आवेदन करने वालों को फिजिक्स, केमिस्ट्री साइंस और गणित के साथ कक्षा 12वीं से पास होना अनिवार्य है। NIT, IIT और GFTI में एंट्री के लिए जनरल/OBC आवेदकों को 12वीं कक्षा में कम से कम 75% अंक होने चाहिए, जबकि एससी/एसटी आवेदकों के लिए 12वीं कक्षा में न्यूनतम 65% अंक होने चाहिए।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
15 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines