JEE Main 2023: जेईई मेन सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन का लिंक एक्टिव, आवेदन करने से पहले पढ़ें ये जरूरी नोटिस
Edited By Niharika Gupta

JEE Main 2023 session 2 Registration
Edited By Niharika Gupta

JEE Main 2023 session 2 Registration
JEE Main 2023 session 2 Registration: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2023) सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की। उम्मीदवार आधिकारिक जेईई मेन वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in पर आवेदन पत्र भर सकते हैं। जेईई मेन सत्र 2 रजिस्ट्रेशन विंडो 12 मार्च को रात 9 बजे बंद हो जाएगी और परीक्षा शुल्क भुगतान विंडो रात 11:50 बजे बंद हो जाएगी।
आपको बता दें कि जो छात्र सेशन 1 परीक्षा में उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं वे भी जेईई सेशन 2 के लिए रजिस्टर (JEE Main 2023 Registration) कर सकते हैं। सेशन 1 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने का आवश्यकता नहीं है।
शेड्यूल के मुताबिक, NTA 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 अप्रैल को जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा आयोजित करेगा। जेईई मेन सेशन 2 का रजिस्ट्रेशन 7 मार्च, 2023 को खत्म होगा। जेईई मेन का एडमिट कार्ड एनटीए ने बताया कि अप्रैल सत्र के लिए परीक्षा मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: