JEE Main 2023 session 2: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2023) के अप्रैल सत्र के लिए ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन आज, 12 मार्च को समाप्त होगा। उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भुगतान विंडो भी आज रात बंद कर दी जाएगी।
बता दें कि आवेदन शुल्क जमा करने की विंडो भी आज रात बंद कर दी जाएगी। जेईई मेन सेशन 2 इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर/प्लानिंग उम्मीदवारों दोनों के लिए आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन दर्ज नहीं किया है, वे आज ही अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर दें।
परीक्षा शुल्क
वहीं नए और मौजूदा दोनों उम्मीदवार दूसरे सेशन में उपस्थित हो सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने सेशन 1 में अपने फॉर्म भरे थे और परीक्षा शुल्क का भुगतान किया था, वे सीधे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगिन कर सकते हैं और सेशन 2 में उपस्थित होने के लिए कुछ डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं। उम्मीदवारों को पेपर, माध्यम, योग्यता का राज्य कोड, एड्रेस प्रूफ, परीक्षा शहरों को बदलने की अनुमति है। हालांकि, सत्र 2 के लिए आवेदन करने के लिए नए उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा और लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करना होगा।
जेईई मेंस 2023 एग्जाम डेट्स
JEE Main सेशन 2 परीक्षा 06, 08, 10, 11, 12 ,13 और 15 अप्रैल को आयोजित की जानी है। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड चंद दिन पहले रिलीज किए जाएंगे। हॉल टिकट के पहले एग्जाम सेंटर जानने के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप रिलीज की जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए शहर की जानकारी मिल सके।
NTA के अनुसार, “एग्जाम सिटी की अग्रिम सूचना, प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और रिजल्ट की घोषणा की डेट्स तय समय पर JEE (मुख्य) पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएंगी।” NTA ने उम्मीदवारों को एक से अधिक आवेदन पत्र जमा नहीं करने की चेतावनी भी दी है।
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 day agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines