JEE Main 2023: जेईई मेन सेशन 2 का रजिस्ट्रेशन 12 मार्च को होंगे बंद, एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स इन चीजों का रखें ध्यान
Edited By Niharika Gupta

JEE Main 2023 Exam Dates
Edited By Niharika Gupta

JEE Main 2023 Exam Dates
JEE Main 2023 Session 2 Registration: संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2023 रजिस्ट्रेशन 12 मार्च को समाप्त होने वाला है। जो उम्मीदवार जेईई मेन 2023 सेशन 2 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट-jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, (NTA) ने 15 फरवरी, 2023 को जेईई मेन 2023 सेशन 2 रजिस्ट्रेशन शुरू किया था। आवेदन करने के लिए सीधे लिंक और नीचे दी गई जेईई मेन 2023 एग्जाम डिटेल्स चेक कर लें।
एनटीए 6, 8, 10, 11 और 12 अप्रैल को जेईई मेन 2023 सत्र 2 परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवार 12 मार्च की रात 11:50 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने सेशन 1 के लिए आवेदन किया था, उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। ऐसे उम्मीदवार केवल पेपर, परीक्षा का माध्यम, पात्रता का राज्य कोड, पता प्रमाण (वर्तमान और स्थायी) अपलोड कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: