JEE Main 2023 Session 2 Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (JEE Main 2023) के अप्रैल सेशन की आंसर-की जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने सेशन 2 में बीई/बीटेक परीक्षा लिखी थी, वे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन की प्रोविशनल आंसर-की देख सकते हैं।
आंसर-की के साथ, NTA ने उम्मीदवारों की रिकॉर्ड की गई रिस्पांस शीट और प्रश्न पत्र भी जारी किए हैं। एनटीए ने कहा कि जो उम्मीदवार प्रोविशनल आंसर-की और जारी रिस्पांस शीट को चुनौती देना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं। आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल, 2023 को शाम 5 बजे कर सकता है।
आपत्ति दर्ज करने के लिए इतनी देनी होगी फीस
आपको बता दें प्रोविजनल आंसर-की पर चैलेंज करने के लिए कैंडिडेट्स को एक तय शुल्क देना होगा. इसके लिए राशि तय की गई है 200 रुपये. प्रति ऑब्जेक्शन यानी हर प्रश्न पर आपत्ति करने के लिए आपको 200 रुपये शुल्क चुकाना होगा, तभी आपकी आपत्ति स्वीकार होगी. ये नॉन-रिफंडेबल एमाउंट होता है.
जेईई मेन 2023 आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक
उम्मीदवारों के फीडबैक की समीक्षा के बाद, NTA फाइनल आंसर की जारी करेगा. यदि जरूरी हो तो प्रोविजनल आंसर की में बदलाव किए जाएंगे और फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की पर आपत्तियां स्वीकर नहीं की जाएंगी। रिजल्ट फाइनल आंसर की पर आधारित होंगे। कोई भी अन्य जानकारी उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेगी।
जेईई मेन सेशन 2 के परिणाम फाइनल आंसर-की जारी होने के साथ/उसके बाद जारी किए जाएंगे। सेशन 2 के परिणामों में, उम्मीदवारों की अखिल भारतीय रैंक का भी मेंशन किया जाएगा।
JEE Main 2023 Session 2: इस तरह से चेक जेईई सेशन 2 की आंसर-की
- आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- जेईई मेन सत्र 2 आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अपना विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- आंसर-की को भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
5 hrs agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
6 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
8 hrs agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
2 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
5 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
5 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
6 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
7 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
8 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines