JEE Session 2 Final Answer Key 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, (NTA) ने सेशन 2 के लिए जेईई फाइनल आंसर-की 2023 जारी की है। जो उम्मीदवार सेशन 2 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

NTA ने JEE Mains सेशन 2 परीक्षा 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को आयोजित की थी। प्रोविशनल आंसर-की 19 अप्रैल को जारी की गई थी और आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल, 2023 तक थी। फाइनल प्रोविशनल आंसर-की 24 अप्रैल, 2023 को जारी की गई थी। परिणाम 28 अप्रैल को घोषित किया गया था और फाइनल आंसर-की 29 अप्रैल, 2023 को जारी की गई थी। उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

JEE Final Answer Key 2023 for Session 2: ऐसे करें डाउनलोड

  • जेईई मेन आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “JEE – 2023 सेशन 2 फाइनल आंसर-की ” पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक पीडीएफ जारी किया जाएगा।
  • फाइनल आंसर-की चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।

बता दें कि एनटीए जल्द ही टॉपर्स की लिस्ट, कट ऑफ और पर्सेंटाइल जारी करेगा. उम्मीदवार अधिक संबंधित विवरण के लिए एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ