NTA JEE Main 2023 Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main) 2023 के दूसरे सेशन के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करेगी। उम्मीदवार इसे जारी होने के बाद jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
जेईई मेन 2023 सेशन 2 की एग्जाम डेट्स
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षाएं 6 अप्रैल से शुरू होनी हैं। इसके बाद 8, 10, 11 और 12 अप्रैल को परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं।
यहाँ देखें नोटिस
एनटीए ने जेईई मेन सेशन 2 के लिए लेटेस्ट नोटिस में कहा, “एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप की तारीख, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और परिणाम की घोषणा जेईई (मुख्य) पोर्टल पर उचित समय पर जारी की जाएगी।”
एजेंसी सबसे पहले एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगी जहां छात्रों को परीक्षा स्थल के बारे में पता चलेगा। उसके कुछ दिनों बाद एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। एनटीए अलग-अलग परीक्षा दिनों के लिए अलग-अलग एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।
JEE Main 2023: सेशन 2 एडमिट कार्ड ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- निर्दिष्ट जेईई मेन 2023 सत्र 2 के एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं।
- जेईई मेन आवेदन संख्या और जन्म तिथि सहित क्रेडेंशियल्स डालें।
- एनटीए जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड जमा करें और डाउनलोड करें।
बता दें कि जेईई मेन सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन और आवेदन सुधार प्रक्रिया 14 मार्च को समाप्त हो गई थी। उसके बाद, आवेदन विंडो को दो और दिनों के लिए फिर से खोल दिया गया था।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
2 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
5 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
7 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
7 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
7 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines