JEE Main 2023: जानें कब जारी होगा सेशन 2 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
Edited By Niharika Gupta

JEE Main 2023 Session 2
Edited By Niharika Gupta

JEE Main 2023 Session 2
NTA JEE Main 2023 Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main) 2023 के दूसरे सेशन के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करेगी। उम्मीदवार इसे जारी होने के बाद jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षाएं 6 अप्रैल से शुरू होनी हैं। इसके बाद 8, 10, 11 और 12 अप्रैल को परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं।
एनटीए ने जेईई मेन सेशन 2 के लिए लेटेस्ट नोटिस में कहा, “एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप की तारीख, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और परिणाम की घोषणा जेईई (मुख्य) पोर्टल पर उचित समय पर जारी की जाएगी।”
एजेंसी सबसे पहले एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगी जहां छात्रों को परीक्षा स्थल के बारे में पता चलेगा। उसके कुछ दिनों बाद एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। एनटीए अलग-अलग परीक्षा दिनों के लिए अलग-अलग एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।
बता दें कि जेईई मेन सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन और आवेदन सुधार प्रक्रिया 14 मार्च को समाप्त हो गई थी। उसके बाद, आवेदन विंडो को दो और दिनों के लिए फिर से खोल दिया गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: