JEE Mains 2023 session 2: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2023 सेशन 2 की आवेदन विंडो को दो और दिनों – 15 और 16 मार्च के लिए फिर से खोल दिया है।
उम्मीदवार जेईई मेन 2023 के दूसरे चरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। एनटीए ने आवेदन के लिए उम्मीदवारों को दो और दिनों का मौका दिया है। जेईई मेन के लिए पिछली आवेदन विंडो 12 मार्च को बंद कर दी गई थी और सुधार विंडो 14 मार्च रात 9 बजे तक खुली थी।
JEE Main 2023 April Session
परीक्षा 6 से 12 अप्रैल तक जेईई मेन अप्रैल सेशन की परीक्षा 6 अप्रैल से 12 अप्रैल, 2023 के मध्य 10 शिफ्टों में संपन्न होगी। जेईई मेन अप्रैल सत्र की परीक्षा खत्म होने के बाद आंसर की और रिजल्ट जारी किए जाएंगे। इसके बाद जेईई एडवांस्ड की आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। शीर्ष दो लाख 50 हजार ऑल इंडिया रैंक वाले स्टूडेंट्स जेईई एडवांस्ड में आवेदन के लिए पात्र होंगे।
और पढ़िए – NIOS Admit Card 2023: 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक
JEE Advanced 2023
JEE Advanced परीक्षा मई में होगी इस वर्ष जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) परीक्षा आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) द्वारा 4 मई, 2023 को आयोजित की जा सकती है। आईआईटी गुवाहाटी की ओर से जेईई एडवांस्ड के लिए परीक्षा केंद्र अप्रैल के आखिरी सप्ताह में एवं एडमिट कार्ड मई के प्रथम सप्ताह में जारी किए जाएंगे। इस वर्ष जेईई मेन परीक्षा के लिए गत वर्ष के मुकाबले करीब सवा लाख स्टूडेंट ज्यादा आवेदन कर चुके है।
JEE Main 2023 Session 2 के लिए ऐसे करें आवेदन
- जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- जेईई मेन 2023 सत्र 2 पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण पूरा करने के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- पंजीकरण के बाद, लॉग इन क्रेडेंशियल रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर पर भेजे जाएंगे।
- आवेदन पत्र को पूरा करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब, आवश्यकतानुसार व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- ऑनलाइन मोड में जेईई मेन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सत्र 2 के लिए जेईई मेन आवेदन पत्र 2023 जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
18 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
23 hrs ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
1 day agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
1 day agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
1 day agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
1 day agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
3 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines