JEE Main 2023 session 2 answer key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन (JEE Main 2023 session 2) के अप्रैल सेशन की आंसर-की जारी कर दी है।
जो उम्मीदवार सेशन 2 में बीई/बीटेक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन की आंसर-की चेक सकते हैं। इस बीच, एनटीए इस सप्ताह तक जेईई मेन का परिणाम जारी कर सकता है।
JEE Main 2023 answer key Direct Link
इस दिन तक आंसर-की पर दर्ज कराएं आपत्तियां
- उम्मीदवार 21 अप्रैल तक दी गई आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। एनटीए सभी आपत्तियों पर विचार करेगा और फिर फाइनल आंसर-की जारी करेगा। जेईई मेन 2023 सत्र 2 का परिणाम फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद ही जारी किया जाएगा।
- हालांकि, आंसर-की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए छात्र को हर प्रश्न के हिसाब से 200 रुपए देने होंगे। वहीं, आंसर-की पर ऑब्जेक्शन उन्हीं का स्वीकार किया जाएगा, जिसका सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स अभ्यर्थी अपलोड करेंगे। बिना इसके किसी भी आंसर-की पर विचार नहीं किया जाएगा।
- इस वर्ष, जेईई मेन दो सेशन में आयोजित किया गया – पहला सेशन जनवरी में निर्धारित किया गया था और दूसरा सेशन 15 अप्रैल को समाप्त हुआ था। दोनों सत्रों में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को दोनों सत्रों में उनके टॉप स्कोर के आधार पर ग्रेड दिया जाएगा। जेईई मेन में 2 लाख 50 हजार तक की रैंक पाने वाले अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस्ड की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का मौका दिया जाएगा।
इस दिन तक आ सकता है सेशन 2 का परिणाम
माना जा रहा है कि रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट 25 अप्रैल तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, अभी रिजल्ट को लेकर निर्धारित तारीख नहीं बताई गई है। आपको बता दें कि जेईई मेन की परीक्षा में हर वर्ष लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं। जेईई मेन और एडवांस्ड की परीक्षा को कड़ी परीक्षाओं में एक माना जाता है।
इन स्टेप्स से आंसर-की पर दर्ज कराएं आपत्ति
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
- ‘आंसर-की के संबंध में चुनौती (एस)’ विकल्प पर क्लिक करें।
- प्रश्न अनुक्रमिक क्रम में दिए जाएंगे।
- एक “सही विकल्प” होगा।
- आपके अनुसार सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।
- सहायक दस्तावेज अपलोड करें।
- अपना क्लेम सेव करें और शुल्क का भुगतान करें।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
2 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
5 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
7 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
7 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
7 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines