JEE Main Session 1 Exam 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA जेईई (JEE) मुख्य सत्र 1 परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 12 जनवरी, 2023 को बंद कर देगी। जो उम्मीदवार संयुक्त प्रवेश परीक्षा सत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसे एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से कर सकते हैं। जेईई मेन सेशन 1 का रजिस्ट्रेशन लिंक रात 9 बजे तक सक्रिय रहेगा।
एनटीए जनवरी के दूसरे सप्ताह में जेईई मेन 2023 परीक्षा सिटी स्लिप और तीसरे सप्ताह में एडमिट कार्ड जारी करेगा। जेईई मेन 2023 सत्र 1 जनवरी 24, 25, 27, 28, 29, 30, 31 के लिए निर्धारित है। दूसरा सत्र 6,08, 10, 11, 12 अप्रैल के लिए निर्धारित है।
शिक्षा मंत्रालय ने जेईई मेन के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में किया ये बदलाव
इस बीच, शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, प्रत्येक शिक्षा बोर्ड के शीर्ष 20 पर्सेंटाइल छात्र अब आईआईटी और एनआईटी में प्रवेश पाने के पात्र होंगे और जेईई एडवांस के लिए उपस्थित हो सकेंगे, भले ही उन्होंने 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत अंक हासिल नहीं किए हों अथवा नहीं। लंबे समय से इस पर असमंजस बना हुआ था, जो कि अब साफ हो गया है।
आवेदन शुल्क
क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट-बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से शुल्क के सफल लेनदेन की अंतिम तिथि 12 जनवरी, 2023 को रात 11.50 बजे तक है। परीक्षा के शहर की घोषणा जनवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में है और प्रवेश पत्र जनवरी 2023 के तीसरे सप्ताह में डाउनलोड किया जाएगा।
JEE Main Session 1 Exam 2023 Registration Link
JEE Main Session 1 Exam 2023: ऐसे करें आवेदन
- एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
- पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
17 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
19 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 day agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
5 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines