JEE Mains Session 1 Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, (NTA) द्वारा जल्द ही जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 जारी करने की उम्मीद है। NTA JEE हॉल टिकट जनवरी के तीसरे सप्ताह में जारी होने वाला है।
जिन उम्मीदवारों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 में उपस्थित होने के लिए आवेदन किया है, वे अपने प्रवेश पत्र एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़िए –WBJEE 2023: पश्चिम बंगाल जेईई परीक्षा के रजिस्ट्रेशन 20 जनवरी को होंगे बंद, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड
JEE Mains Admit Card 2023 date
जेईई मेन्स एडमिट कार्ड 2023 की तारीख अभी तक आधिकारिक तौर पर एजेंसी द्वारा घोषित नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रवेश पत्र इसी सप्ताह जारी किया जाएगा।
JEE Mains Session 1 Exam Dates 2023
सत्र 1 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी, 2023 को देश भर में आयोजित की जाएगी। जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।
करेक्शन विंडो 14 जनवरी, 2023 को बंद कर दी गई थी। एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। जेईई मेन परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
JEE Main Admit Card 2023: ऐसे करें डाउनलोड
- जेईई मेन की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध एनटीए जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर जारी हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
हेल्पलाइन नंबर
एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी होने की स्थिति में, उम्मीदवारों को अधिकारियों को तुरंत 011 – 40759000/011 – 69227700 पर सूचित करना चाहिए या jeemain@nta.ac.in पर मेल कर सकते हैं।
और पढ़िए –शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
DU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
18 hrs agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
23 hrs agoCBSE Board Exam: क्या बदल गए पासिंग मार्क्स के नियम? क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए अब चाहिए कितने नंबर
1 day agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
3 days agoRIMC Entrance Exam 2026: आज शाम 5 बजे तक ही है फॉर्म भरने का मौका! जानिए एज लिमिट, फीस और अप्लाई करने का तरीका
4 days agoIBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
4 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कक्षा 6 में अभी नहीं होगा लागू
5 days agoSchool Holidays October 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
7 days ago10वीं-12वीं के छात्र हो जाएं सावधान! जल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
8 days agoCBSE Warning: सीबीएसई की सख्त चेतावनी! नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत, वरना रद्द होगा आवेदन
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines