Niharika Gupta
Read More
JEE Mains Session 1 Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, (NTA) द्वारा जल्द ही जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 जारी करने की उम्मीद है। NTA JEE हॉल टिकट जनवरी के तीसरे सप्ताह में जारी होने वाला है।
जिन उम्मीदवारों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 में उपस्थित होने के लिए आवेदन किया है, वे अपने प्रवेश पत्र एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़िए –WBJEE 2023: पश्चिम बंगाल जेईई परीक्षा के रजिस्ट्रेशन 20 जनवरी को होंगे बंद, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड
जेईई मेन्स एडमिट कार्ड 2023 की तारीख अभी तक आधिकारिक तौर पर एजेंसी द्वारा घोषित नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रवेश पत्र इसी सप्ताह जारी किया जाएगा।
सत्र 1 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी, 2023 को देश भर में आयोजित की जाएगी। जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।
करेक्शन विंडो 14 जनवरी, 2023 को बंद कर दी गई थी। एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। जेईई मेन परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी होने की स्थिति में, उम्मीदवारों को अधिकारियों को तुरंत 011 – 40759000/011 – 69227700 पर सूचित करना चाहिए या jeemain@nta.ac.in पर मेल कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।