JEE Main 2023 paper 2 result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा-मुख्य (JEE Mains 2023) अप्रैल सेशन के पेपर 2 के नतीजे घोषित कर दिए हैं।
अप्रैल सेशन में आयोजित जेईई मेन 2023 बीएआरच, बीप्लानिंग परीक्षा में उपस्थित होने वाले आवेदकों को अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से अपना एनटीए जेईई मेन 2023 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
क्वॉलिफाई कैंडिडेट्स यहां देखें प्रोसेस
बता दें कि जेईई मेन का पेपर-2 बीटेक इन आर्किटेक्चर और बीटेक इन प्लानिंग कोर्स के लिए होता है। जबकि पेपर-1 इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिले के लिए होता है। जिन लोगों ने जेईई मेन पेपर-2 में क्वॉलिफाई किया है अब वह विभिन्न संस्थानों में काउंसलिंग राउंड में हिस्सा लेंगे। ऑनलाइन काउंसलिंग के दौरान उन्हें अपनी पसंद के कॉलेजों के नाम जमा करने होंगे। इसके बाद उन्हें उनके स्कोर के आधार पर कॉलेज आवंटित किए जाएंगे।
JEE MAIN 2023 BArch/ BPlan Result: ऐसे चेक करें परिणाम
- NTA जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, नीचे स्क्रॉल करें और लिंक पर जाएं – JEE MAIN (2023) के परिणाम: पेपर 2 – BArch/ BPlan।
- रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया लॉग इन पेज दिखाई देगा।
- अब, आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- चरण 6- जेईई मेन पेपर 2 सत्र 2 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
जानें अब होगी काउंसलिंग
जेईई मेन्स 2023 के दोनों सेशन के नतीजे जारी हो जाने के बाद अब बारी काउंसलिंग की है। ऐसे में अब अगले चरण में काउंसलिंग होनी है। ऐसे में काउंसलिंग का काम ज्वॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) के द्वारा किया जाएगा. ऐसे में आप इस वेबसाइट पर सर्च करते रहें और निगाह बनाए रखें इसको लेकर भी सूचना जल्द दी जाएगी।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines