JEE Main 2023 Paper 2 Result: जेईई मेन के सेशन-2 का रिजल्ट जारी, क्वॉलिफाई कैंडिडेट्स यहां देखें प्रोसेस

JEE Main 2023 paper 2 result

JEE Main 2023 paper 2 result

JEE Main 2023 paper 2 result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा-मुख्य (JEE Mains 2023) अप्रैल सेशन के पेपर 2 के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

विज्ञापन

अप्रैल सेशन में आयोजित जेईई मेन 2023 बीएआरच, बीप्लानिंग परीक्षा में उपस्थित होने वाले आवेदकों को अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से अपना एनटीए जेईई मेन 2023 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन

क्वॉलिफाई कैंडिडेट्स यहां देखें प्रोसेस

बता दें कि जेईई मेन का पेपर-2 बीटेक इन आर्किटेक्चर और बीटेक इन प्लानिंग कोर्स के लिए होता है। जबकि पेपर-1 इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिले के लिए होता है। जिन लोगों ने जेईई मेन पेपर-2 में क्वॉलिफाई किया है अब वह विभिन्न संस्थानों में काउंसलिंग राउंड में हिस्सा लेंगे। ऑनलाइन काउंसलिंग के दौरान उन्हें अपनी पसंद के कॉलेजों के नाम जमा करने होंगे। इसके बाद उन्हें उनके स्कोर के आधार पर कॉलेज आवंटित किए जाएंगे।

JEE MAIN 2023 BArch/ BPlan Result: ऐसे चेक करें परिणाम

  • NTA जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, नीचे स्क्रॉल करें और लिंक पर जाएं – JEE MAIN (2023) के परिणाम: पेपर 2 – BArch/ BPlan।
  • रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया लॉग इन पेज दिखाई देगा।
  • अब, आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • चरण 6- जेईई मेन पेपर 2 सत्र 2 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

जानें अब होगी काउंसलिंग

जेईई मेन्स 2023 के दोनों सेशन के नतीजे जारी हो जाने के बाद अब बारी काउंसलिंग की है। ऐसे में अब अगले चरण में काउंसलिंग होनी है। ऐसे में काउंसलिंग का काम ज्वॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) के द्वारा किया जाएगा. ऐसे में आप इस वेबसाइट पर सर्च करते रहें और निगाह बनाए रखें इसको लेकर भी सूचना जल्द दी जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ