JEE Main 2023: NTA (राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी) एडमिट कार्ड जारी होने से पहले JEE Main 2023 जनवरी सत्र के परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। यह लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है। अपना सेंटर जानने के लिए आपको जेईई मेन 2023 आवेदन संख्या, जन्म तिथि और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। बता दें जेईई मेन 24 जनवरी से 26 जनवरी के बीच आयोजित होने वाला है।
प्रवेश पत्र बाद में जारी होगा
जेईई परीक्षा केंद्र 2023 आवेदन पत्र भरने के समय चयनित केंद्रों के आधार पर बीई, बीटेक, बीएआरच और बीप्लानिंग उम्मीदवारों को आवंटित किया जाता है। जेईई मेन 2023 सत्र 1 के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर बाद में जारी किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac के संपर्क में रहना होगा।
शहर का नाम होगा शामिल
इसके अलावा ताजा अपडेट के लिए उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर भी संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं। परीक्षा शहर सूचना पर्ची में उस शहर का नाम शामिल होता है जहां उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए पहुंचना होता है। आवंटित जेईई मुख्य परीक्षा शहर की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी जिसमें आवेदन संख्या और जन्म तिथि शामिल है।
ऐसे करें परीक्षा केंद्र का पता
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
- इसके बाद जेईई मेन 2023 के लिए परीक्षा शहर की सूचना ऑप्शन पर क्लिक करें
- अगली विंडो पर जेईई मेन 2023 आवेदन संख्या, जन्म तिथि और पासवर्ड डालें
- आवंटित जेईई परीक्षा केंद्र शहर सबमिट करें और देखें अपना केंद्र
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
4 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
2 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
4 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
5 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
7 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines