Niharika Gupta
Read More
JEE Main 2023 session 2 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2023 सेशन 2 जल्द ही जारी करेगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जेईई मेन अप्रैल सत्र 2023 के एडमिट कार्ड मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाएंगे।
जेईई मेन 2023 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद हॉल टिकट जारी किया जाएगा। उम्मीदवार जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in पर डाउनलोड कर सकेंगे।
जेईई मेन के एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप दोनों को डाउनलोड करने के लिए छात्रों को उनके एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के साथ लॉग इन करना होगा. उसके बाद ही वे अपनी एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षाएं 6 अप्रैल से शुरू होनी हैं। इसके बाद 8, 10, 11 और 12 अप्रैल को परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं।
एनटीए ने जेईई मेन सेशन 2 के लिए एक नया नोटिस जारी करते हुए कहा है, “परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना की तारीख, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और परिणाम की घोषणा जेईई (मेन) पोर्टल पर उचित समय पर जारी की जाएगी।”
इसके अलावा बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी सबसे पहले सेशन 2 की सिटी इंफोर्मेशन स्लिप जारी करेगी, जिससे छात्रों को पहले परीक्षा केंद्र के बारे में पता चल जाएगा। वहीं, उसके कुछ दिनों बाद एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे। लछात्र ध्यान दें कि एनटीए अलग-अलग परीक्षा दिनों के लिए अलग-अलग एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।
बता दें कि जेईई मेन सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन और आवेदन सुधार प्रक्रिया 14 मार्च को समाप्त हो गई थी। उसके बाद, आवेदन विंडो को दो और दिनों के लिए फिर से खोल दिया गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।