हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

JEE Main Answer Key 2023: जेईई मेन परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति करने के लिए यहां देखें पूरी प्रोसेस

विज्ञापन
JEE Main Session 1 Answer Key 2023

JEE Main Answer Key 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, (NTA) ने सेशन 1 के लिए जेईई मेन्स आंसर-की 2023 जारी की है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

एजेंसी द्वारा लिखित परीक्षा 24 जनवरी, 25, 28, 29, 30, 31 और 1 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार 4 फरवरी, 2023 तक आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

और पढ़िए –UGC NET Admit card 2023: यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

विज्ञापन

Direct link to check JEE Mains Answer Key 2023

आपत्ति दर्ज

बता दें कि फाइनल आंसर की जारी होने के बाद ही जेईई मेन का परिणाम (JEE Main 2023 Result) जारी किया जाएगा। आंसर की चेक करने के बाद छात्र 4 फरवरी तक ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए छात्रों को 200 रुपये फीस के रूप में जमा करनी होगी। जेईई मेन 2023 की फाइनल आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

विज्ञापन

JEE Mains Answer Key 2023: इन स्टेप्स से दर्ज करें आपत्ति

  • वहां आपको ‘Challenges regarding answer key’ का लिंक मिलेगा उसपर क्लिक करें।
  • अब अपनी लॉगिन डिटेल्स डालकर लॉगिन कर लें।
  • अब JEE Main answer key 2023 आपके सामने डिस्प्ले पर होगा।
  • एनटीए जेईई मेन आंसर की 2023 में क्वेश्चन आईडी के साथ-साथ आईडी भी होगी, जिसमें पेपर 1 और 2 दोनों के लिए सही ऑप्शन होगा।
  • एक या अधिक आईडी चुनकर सवाल को चुनौती दें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • इसके बाद ‘Save your claim’ पर क्लिक करें।
  • अब चुनौती दी गई क्वेश्चन आईडी स्क्रीन पर दिखाई देगी. इसके बाद आपको उसके लिए सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे.
  • डॉक्यूमेंट्स को स्क्रीन पर दिखाए गए ‘Choose file’ बटन पर क्लिक करके पीडीएफ फॉर्म में अपलोड किया जाना है।
  • चुनौती दिए जाने वाले हर सवाल के लिए के प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करें। भुगतान क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

और पढ़िए –MP Board Exam 2023 Admit Card: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड

एजेंसी रिवाइज्ड फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार करेगी। किसी भी कैंडिडेट को उसकी चुनौती की स्वीकृति/ अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा। चुनौती के बाद एक्सपर्ट द्वारा तय की गई फाइनल आंसर की तैयार होगी। ज्यादा संबंधित डिटेल एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक की जा सकती हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola