JEE Main Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2023 परीक्षा के लिए आज एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एनटीए सेशन 1 की बाकी परीक्षा तिथियों के हॉल टिकट बाद में जारी करेगा। सत्र 1 के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक जेईई मेन वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए 9 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है जो कि गत वर्ष के मुकाबले करीब 43 हजार अधिक है।
JEE Main 2023 Exam Dates
इस वर्ष, आधिकारिक एनटीए कैलेंडर के अनुसार, जेईई मेन 2023 सत्र 1 परीक्षा 24, 25, 28, 29, 30 जनवरी, 31 और 1 फरवरी को होने वाली है। 27 जनवरी को होने वाली परीक्षा को फरवरी में री-शेड्यूल किया गया है। जेईई मेन परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
JEE Main Admit Card 2023: ऐसे करें डाउनलोड
- जेईई मेन की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध एनटीए जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर जारी हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
इस डाक्यूमेंट्स के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
- एनटीए द्वारा विद्यार्थियों को उनके परीक्षा शहर एवं परीक्षा तारीख बता दी गई है। जिससे विद्यार्थी परीक्षा के लिए अपनी आने-जाने की उचित व्यवस्था कर सकते हैं। परंतु विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र जारी होने से पहले अपने पास ओरिजनल आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड, वोटर आईडी, पेन कार्ड, स्कूल आईडी, पासपोर्ट, बैंक पासबुक अथवा कोई अन्य स्वयं की फोटो आईडी आवश्यक रूप से तैयार रखनी चाहिए।
- विद्यार्थियों को परीक्षा देते समय आवेदन के दौरान लगाए गए फोटो को साथ में ले जाना होता है। ऐसे में विद्यार्थियों को कम से कम आठ फोटो ग्राफ जो उन्होंने आवेदन में अपलोड किए हैं, आवश्यक रूप से रखने चाहिए, क्योंकि प्रत्येक परीक्षा में उनके दो फोटो ग्राफ उपयोग में आएंगे। इसके अतिरिक्त यही फोटो ग्राफ उनकी काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान प्रवेश के समय भी मांगे जाएंगे।
- विद्यार्थियों को परीक्षा देते समय आवेदन के दौरान लगाए गए फोटो को साथ में ले जाना होता है। ऐसे में विद्यार्थियों को कम से कम आठ फोटो ग्राफ जो उन्होंने आवेदन में अपलोड किए हैं, आवश्यक रूप से रखने चाहिए, क्योंकि प्रत्येक परीक्षा में उनके दो फोटो ग्राफ उपयोग में आएंगे। इसके अतिरिक्त यही फोटो ग्राफ उनकी काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान प्रवेश के समय भी मांगे जाएंगे।
हेल्पलाइन नंबर
एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी होने की स्थिति में, उम्मीदवारों को अधिकारियों को तुरंत 011 – 40759000/011 – 69227700 पर सूचित करना चाहिए या jeemain@nta.ac.in पर मेल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
1 day agoCBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
1 day agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
1 day ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
1 day agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
1 day agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
2 days agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
2 days agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
4 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines