JEE Main 2023: जेईई मेन जनवरी सेशन के एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा केंद्र में इन डाक्यूमेंट्स को लाना होगा जरूरी
Edited By Niharika Gupta

JEE Main 2023 Admit Card
Edited By Niharika Gupta

JEE Main 2023 Admit Card
JEE Main Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2023 परीक्षा के लिए आज एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एनटीए सेशन 1 की बाकी परीक्षा तिथियों के हॉल टिकट बाद में जारी करेगा। सत्र 1 के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक जेईई मेन वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए 9 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है जो कि गत वर्ष के मुकाबले करीब 43 हजार अधिक है।
इस वर्ष, आधिकारिक एनटीए कैलेंडर के अनुसार, जेईई मेन 2023 सत्र 1 परीक्षा 24, 25, 28, 29, 30 जनवरी, 31 और 1 फरवरी को होने वाली है। 27 जनवरी को होने वाली परीक्षा को फरवरी में री-शेड्यूल किया गया है। जेईई मेन परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी होने की स्थिति में, उम्मीदवारों को अधिकारियों को तुरंत 011 – 40759000/011 – 69227700 पर सूचित करना चाहिए या jeemain@nta.ac.in पर मेल कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: