JEE Main 2023 Exam Day Guidelines: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को 24 जनवरी को होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए और आज उसके बाद के दिनों के हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। जेईई मेन सेशन 1 के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक जेईई मेन वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस वर्ष, आधिकारिक एनटीए कैलेंडर के अनुसार, जेईई मेन 2023 सत्र 1 परीक्षा 24 जनवरी, 25, 28, 29, 30, 31 और 1 फरवरी को होने वाली है। 27 जनवरी को होने वाली परीक्षा को फरवरी में री-शेड्यूल किया गया है। एजेंसी द्वारा दूसरा सेशन के एग्जाम अप्रैल माह में होगा।
और पढ़िए –HBSE Exam 2023: हरियाणा बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा की डेट घोषित, यहां देखें शेड्यूल
रिपोर्टिंग टाइम
जेईई मेन 2023 सेशन 1 परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे की शिफ्ट के लिए उम्मीदवारों को सुबह 7 से 8:30 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को सुबह 8:30 बजे से 8:50 बजे तक निर्देश दिए जाएंगे और निर्देशों को पढ़ने के लिए उम्मीदवारों को 8:50 बजे लॉग इन करना होगा। दोपहर 3 बजे से 6:30 बजे की शिफ्ट के लिए दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक रिपोर्ट करनी होगी, दोपहर 2:30 बजे से 2:50 बजे तक निर्देश दिए जाएंगे और फिर छात्र लॉग इन कर निर्देश दोपहर 2:50 बजे से पढ़ेंगे।
वहीं, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2023 की परीक्षा के लिए कुछ महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी की हैं। ऐसे में परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा के लिए घर से निकलने से पहले एक बार इन गाइडलाइंस को जरूर पढ़ लेना चाहिए, वरना उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
जानें ड्रेस कोड
उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए कि कल होने वाली जेईई मेन 2023 सत्र 1 की परीक्षा में उपस्थित होने के दौरान मेटल की कोई भी वस्तु हटा दें। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के आभूषण, आभूषण और डिजिटल घड़ियां पहनने से बचना चाहिए। परीक्षा केंद्र में मेंहदी/मेहंदी लगाने की भी अनुमति नहीं है।
यहां पढ़ें जेईई मेन 2023 की महत्वपूर्ण गाइडलाइंस
- छात्रों को जेईई मेन के शेड्यूल के अनुसार ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने और बाहर निकलने की अनुमति होगी।
- जेईई मेन 2023 की परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की बातचीत, गड़बड़ी या किसी तरह के जेस्चर को दुर्व्यवहार माना जाएगा। यदि कोई छात्र किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का प्रयोग करता हुआ पाया जाता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
- धार्मिक कारणों से कोई विशेष पोशाक पहनने वाले छात्रों को चेकिंग के लिए निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
- छात्रों को NTA की वेबसाइट से डाउनलोड किए गए JEE Main 2023 Admit Card के साथ-साथ सेल्फ डिक्लेरेशन (Undertaking) फॉर्म भी A4 साइड शीट पर प्रिंट करवाकर ले जाना होगा।
- इसके अलावा छात्रों को अपने साथ एक वेलिड फोटो आईडी जैसे – आधार कार्ड, वोटर आई डी या ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा। बिना फोटो आईडी दिखाए परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी।
- परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र अपने साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो जरूर लेकर जाएं, जो रजिस्ट्रेशन के समय उन्होंने इस्तेमाल की थी, क्योंकि उस फोटो को ही छात्रों की अटेंडेंस शीट पर चिपकाया जाएगा।
- छात्रों को अपने साथ एक ट्रांस्पेरंट बॉल प्वाइंट पेन, पर्सनल हैंड सैनिटाइजन (50 मिली) और पर्सनल ट्रांस्पेरंट पानी की बोतल लेकर जानी होगी।
- इसके अलावा डायबिटिक छात्र शुगर की गोलियां / फल (जैसे केला,सेब और संतरा) अपने साथ ले जा सकते हैं।
- छात्रों को जेईई परीक्षा हॉल में रफ वर्क के लिए पेन/पेंसिल और ब्लैंक शीट दी जाएगी। आवेदकों को अपनी शीट के ऊपर अपना नाम और रोल नंबर लिखना होगा। वहीं, परीक्षा हॉल से निकलते समय छात्रों को वह रफ शीट निरीक्षक (Invigilator) को वापस देनी होगी।
- इसके अलावा बता दें कि छात्रों को अपने जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 और रफ शीट को निरीक्षक को दिखाने के बाद एक बॉक्स में डालने होंगे।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
12 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
20 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
23 hrs agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
5 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
5 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
6 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines