JEE Main 2023: कल से शुरू हो रही जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा, एग्जाम केंद्र के लिए जानें ड्रेस कोड समेत जरूरी गाइडलाइन्स
Edited By Niharika Gupta

Edited By Niharika Gupta

JEE Main 2023 Exam Day Guidelines: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को 24 जनवरी को होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए और आज उसके बाद के दिनों के हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। जेईई मेन सेशन 1 के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक जेईई मेन वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस वर्ष, आधिकारिक एनटीए कैलेंडर के अनुसार, जेईई मेन 2023 सत्र 1 परीक्षा 24 जनवरी, 25, 28, 29, 30, 31 और 1 फरवरी को होने वाली है। 27 जनवरी को होने वाली परीक्षा को फरवरी में री-शेड्यूल किया गया है। एजेंसी द्वारा दूसरा सेशन के एग्जाम अप्रैल माह में होगा।
जेईई मेन 2023 सेशन 1 परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे की शिफ्ट के लिए उम्मीदवारों को सुबह 7 से 8:30 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को सुबह 8:30 बजे से 8:50 बजे तक निर्देश दिए जाएंगे और निर्देशों को पढ़ने के लिए उम्मीदवारों को 8:50 बजे लॉग इन करना होगा। दोपहर 3 बजे से 6:30 बजे की शिफ्ट के लिए दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक रिपोर्ट करनी होगी, दोपहर 2:30 बजे से 2:50 बजे तक निर्देश दिए जाएंगे और फिर छात्र लॉग इन कर निर्देश दोपहर 2:50 बजे से पढ़ेंगे।
वहीं, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2023 की परीक्षा के लिए कुछ महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी की हैं। ऐसे में परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा के लिए घर से निकलने से पहले एक बार इन गाइडलाइंस को जरूर पढ़ लेना चाहिए, वरना उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए कि कल होने वाली जेईई मेन 2023 सत्र 1 की परीक्षा में उपस्थित होने के दौरान मेटल की कोई भी वस्तु हटा दें। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के आभूषण, आभूषण और डिजिटल घड़ियां पहनने से बचना चाहिए। परीक्षा केंद्र में मेंहदी/मेहंदी लगाने की भी अनुमति नहीं है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: