Niharika Gupta
Read More
JEE Main Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जनवरी सेशन परीक्षा के लिए जेईई मेन 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने इससे पहले सिटी इंटीमेशन स्लीप जारी कर दी है।
JEE Main Admit Card 2023 Direct Link
सत्र 1 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी, 2023 को देश भर में आयोजित की जाएगी। जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी। करेक्शन विंडो 14 जनवरी, 2023 को बंद कर दी गई थी। जेईई मेन परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी होने की स्थिति में, उम्मीदवारों को अधिकारियों को तुरंत 011 – 40759000/011 – 69227700 पर सूचित करना चाहिए या jeemain@nta.ac.in पर मेल कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।